ब्रेकिंग
दुमका पुलिस लाइन का 170 साल पुराना इतिहास: 1855 में अंग्रेजों ने बनाई थी बैरक, अब 15 अगस्त पर राज्यप... JPSC-JSSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी का समर्थन: बोले- छात्रों की पीड़ा समझते हैं पूर्व सीएम रघुवर दास, ... झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी: सुबह 9 बजे CM हेमंत करेंगे ध्वजारोहण, उत्कृष्ट पुलिसकर... पलामू में 77वां वन महोत्सव: वन बचाने के साथ वनवासियों की आजीविका संवारने को तैयार वित्त विभाग गिरिडीह के पूर्व नक्सली इतवारी हांसदा की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत, हाल ही में किया था सरेंड... JPSC-JSSC आंदोलन का 21वां दिन: फिलहाल टला CM आवास का घेराव, 15 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाल... स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी शुभकामनाएं, दुमका में विशेष बच्... छत्तीसगढ़ में आजादी के जश्न में दौड़ा पूरा प्रदेश: जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया और MCB में स्वतंत्रता दौ... रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, सुबह 9 बजे CM विष्णुदेव साय करेंगे ध्वज... कोरबा शहर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश

सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल भाव के साथ संयुक्त चेतना सम्मेलन शुरू

उज्जैन। कालिदास संस्कृत अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में शुक्रवार को सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल भाव के साथ तीन दिवसीय संयुक्त चेतना सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में साध्वी भगवती सरस्वती ने 21 देशों की नदियों का जल एकत्र किया।

इस जल से भगवान महाकाल व मोक्षदायिनी मां शिप्रा का अभिषेक किया जाएगा। आध्यात्मिकता व समग्र विकास के लिए कैसे जीवन में चेतना का संचार करें जैसे मुद्दों पर मंथन के लिए विश्व के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। दोपहर दो बजे उद्घाटन संत्र के बाद वक्ताओं ने आध्यात्मिक लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्रोताओं ने वक्ता से प्रश्न पूछे, जिनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। शाम को सम्मेलन स्थल पर अमेरिका की श्रेया व डा. विक्रांत शाह की चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

इस चित्र प्रदर्शनी में आठ अन्य जाने-माने चित्रकारों के भी चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। सुधीजन अगले दो दिन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button