ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
मध्यप्रदेश

जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा भोपाल में शुरू हुई

भोपाल। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन से शुभारंभ क‍िया। भोपाल से भी इस यात्रा का शुभारंभ हो गया है। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे समागम हाल में हुआ। इस यात्रा के तहत विकास रथ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेंगे। जिला प्रशासन ने यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम जारी किया है।

यह है यात्रा का कार्यक्रम

भोपाल के फंदा ब्लाक में ग्राम पंचायत तूमड़ा एवं पाटनिया में 18 दिसंबर को बरखेड़ा सालम एवं शाम को रसूलिया पठार, 19 दिसंबर को खजूरी सड़क एवं फंदा कलां टीलाखेड़ी,सांईस्ताखेड़ी और पिपलिया धाकड़, 20 दिसंबर को नादनी, सेमरी बाज्यापत, मूंड़ला, सिकन्दराबाद एवं 21 दिसंबर को बड़झिरी एवं भानपुर केकड़िया और आमला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह यात्रा बैरसिया ब्लाक में ग्राम पंचायत गुनगा एवं कलारा में 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और 2 से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को यात्रा पंचायत भवन गुनगा, कलारा, मनीखेड़ी गुनगा, करोंदिया, भैंसखेड़ा, सुकलिया, हिनोतीसड़क, रतुआरतनपुर, 18 दिसंबर को पंचायत भवन भैसोंदा, सोनकच्छ, बरखेड़ाबरामद, सेमरीकला, रोंडिया, इजगिरी, कुटकीपुरा, उनीदा, 19 दिसंबर को प्रा.शा. भवन बर्रीबगराज, कोटराचौपड़ा, पंचायत भवन जैतपुरा, जूनापानी, गांगापिपलिया, महौली, धर्मरा, 20 दिसंबर को पंचायत भवन हर्राखेड़ा, उटखेडा, पारदी, पीपलखेड़ा, खादमपुर, दिल्लौद, बाज्याप्त, गरेठियादांगी एवं 21 दिसंबर को पंचायत भवन बरोडी, अर्रावती, सूरजपुर, उमरिया, सिन्धोपड़ा, रमाहा, खाताखेड़ी, कोल्हूखेड़ी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सात संकल्प यात्रा रथ भ्रमण करेंगे

भोपाल जिले में कुल सात संकल्प यात्रा रथ भ्रमण करेंगे। प्रत्येक रथ एक दिन में दो ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों में शामिल रहेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी एवं पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभांवित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभाग अपने-अपने स्टाल लगाएंगे। कार्यक्रम में लोगों से दो प्रकार से आवेदन लिए जाएंगे। शिकायत एवं शासन की योजना के लाभ के लिए अलग-अलग आवेदन लिए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को यथा शीघ्र लाभांवित किया जाएगा एवं शिकायतों का नियत समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।

विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम धरती कहे पुकार के एवं स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इनके अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, गीत (पर्यावरण स्वच्छता आधारित), नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के साथ शाला स्तर पर खेलकूद, एथलेटिक्स सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों का ब्लाक स्तर पर चयन किया जाएगा एवं उनको 26 जनवरी 2024 पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

शिविर लगाकर दिया जाएगा लाभ

यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आधार कार्ड अपग्रेड के लिए कैम्प आयोजित किए जाएंगे। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक / मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए जाएंगे, जन धन जीवन ज्योति योजना के नए आवेदन, कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना,राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button