ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

भाजपा महासचिव राम माधव बोले, आतंकी वामपंथी छात्रों ने किया जेएनयू पर हमला

वडोदरा। भाजपा महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसा के पीछे कुछ आतंकी वामपंथी छात्रों का हाथ है, जो दशकों से वहां हजारों छात्रों की पढ़ाई और शोध बाधित कर रहे हैं। उन्होंने पांच जनवरी को जेएनयू में हुई हिंसा को वामपंथियों और उनके समर्थकों की साजिश करार दिया।

वामपंथी छात्रों के आतंक की वजह से जेएनयू में प्रताड़ना

राम माधव ने कहा कि दशकों से हजारों छात्रों को वामपंथी छात्रों के आतंक की वजह से जेएनयू में प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। जो हिंसा अभी दिखी है, वह इसी का नतीजा है। कुछ गिने-चुने आतंकवादी वामपंथी छात्र हमेशा उन हजारों छात्रों के अधिकारों को बाधित करते हैं, जो जेएनयू में पढ़ते हैं और शोध करते हैं। गौरतलब है कि रॉड और डंडों से लैस नकाबपोश लोगों ने पांच जनवरी की रात को छात्रों और अध्यापकों पर हमला किया और सार्वजनिक संपत्ति की तोड़फोड़ की। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। वामपंथी छात्र संगठन और आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हिंसा के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

जम्‍मू कश्‍मीर में चरणबद्ध तरीके से होगी नेताओं की रिहाई

जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राम माधव ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति सामान्य हो रही है। काफी हद तक इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है और हिरासत में लिए गए स्थानीय नेताओं को रिहा किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब केवल 20 से 25 नेता ही हिरासत में हैं और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा किया जाएगा।

जल्‍द ही सभी लोगों को मिलेगी जम्‍मू कश्‍मीर जाने की अनुमति

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। इसको लेकर विशेष चर्चा करने की जरूरत नहीं है। जैसा कि पहले वह देश के अन्य राज्यों की तरह नहीं था। भाजपा नेता ने कहा कि विदेशी प्रतिनिधियों को अशांत क्षेत्र में जाने की इजाजत देना दुनिया में जम्मू-कश्मीर के बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के प्रयासों का हिस्सा है। स्थिति के अनुसार सभी को वहां जाने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने यह बात विपक्षी नेताओं को जम्मू-कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दिए जाने के सवाल पर कही।

90 फीसद लोग मोदी सरकार के फैसलों के समर्थन में

मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए राम माधव ने दावा किया कि 90 फीसद लोग जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को निरस्त करने, राम मंदिर और नागरिकता संशोधन कानून जैसे फैसलों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भेदभावपूर्ण नहीं है, जिसके खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नागरिकता अलग कानून नहीं है। कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद हर किसी को नागरिकता हासिल करने का अधिकार है। यह संशोधन कुछ वर्गो को जल्द नागरिकता देने के लिए किया गया, लेकिन लोगों को दुष्प्रचार के जरिये गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि कुछ लोग जो राजनीतिक रूप से मोदीजी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, वे आतंकवाद और झूठ का इस्तेमाल कर देश में अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button