ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

दिल्ली में फाइनल होगी एमपी कैबिनेट की फुल लिस्ट, मुख्यमंत्री मोहन यादव जेपी नड्डा और अमित शाह से आज करेंगे मुलाकात..

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 17 दिसंबर को दिल्ली जा रहे हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद अब सब की नजरे मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि मुलाकात में ही मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के नाम फाइनल होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली पहुंचकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे और इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि परफॉर्मेंस के आधार पर ही कुछ पुराने चेहरों को फिर से मौका दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा भी सक्रिय हो गई है और मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

मध्य प्रदेश के मंत्रियों के नाम केंद्रीय  नेतृत्व ही तय करेगा। नई दिल्ली में सूची बनने के बाद सोमवार को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सुबह-सुबह राज भवन में सभी नवनियुक्त मंत्रियों की शपथ भी दिलाई जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि सत्र से पहले ही 8 से 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button