ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को करेंगे पदभार ग्रहण, दिल्ली में राहुल गांधी से भेंट की

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार 19 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।इस अवसर पर बैरागढ़ से प्रदेश कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी उपस्थित रहेंगे। तीनों नेताओं ने रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी से भेंट की।

भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पटवारी पदभार ग्रहण करने से पहले मंगलवार को भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर होते हुए दोपहर दो बजे बैरागढ़ पहुंचेंगे।यहां से स्वागत रैली निकाली जाएगी, जो इमामी गेट, बुधवारा, लिली टाकीज चौराहा, रोशनपुरा, लिंक रोड होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी।

राहुल गांधी से की मुलाकात

यहां वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में वे पदभार ग्रहण करेंगे। उधर, तीनों नेताओं ने रविवार को राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में भेंट की। इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस परिवारजनों में असीम उत्साह है। हम सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद लेकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस के विचारधारा को जन-मन तक पूरी शिद्दत से पहुंचाएंगे। वहीं, प्रदेश संगठन ने पार्टी द्वारा उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता मनोनीत किए जाने सूचना विधानसभा सचिवालय को भेजी है। नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री के समान सुविधाएं मिलती हैं।

Related Articles

Back to top button