ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
खेल

चेतेश्वर पुजारा ने ठोका एक और दोहरा शतक, तोड़ दिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली। Cheteshwar Pujara double Century: भारतीय टीम की टेस्ट की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास मैच में एक और दोहरा शतक ठोका है। रणजी ट्रॉफी के मैच में चेतेश्वर पुजारा ने दोहरा शतक ठोका है, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का 13वां दोहरा शतक है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पोजीशन को और मजबूत कर लिया है।

राजकोट के माधवराव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड में सौराष्ट्र और कर्नाटक की टीम के बीच खेले जा रहे राउंड 5 के एलीट ग्रुप ए और ग्रुप बी के मैच में चेतेश्वर पुजारा ने कर्नाटक के खिलाफ 314 गेंदों में अपना 13वां दोहरा शतक पूरा किया। इससे पहले शनिवार को चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से उनके फर्स्ट क्लास करियर की 50वीं शतकीय पारी निकली थी। इस शतक को भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दोहरे शतक में तब्दील कर दिया।

पहले से ही भारत के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक ठोकने के मामले में नंबर वन पर चल रहे चेतेश्वर पुजारा ने एक और शतक ठोककर मौजूदा बल्लेबाजों को काफी पीछे छोड़ दिया है। चेतेश्वर पुजारा के बाद दूसरे नंबर पर 11 दोहरे शतक के साथ विजय मर्चेंट हैं, तीसरे नंबर पर 10 दोहरे शतकों के साथ विजय हजारे और इतने ही फर्स्ट क्लास दोहरे शतक सुनील गावस्कर ने भी लगाए हैं, लेकिन ये सभी लोग संन्यास ले चुके हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 15 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के लिए अब तक 75 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 5740 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने 3 दोहरे शतकों के साथ 18 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं। चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट औसत करीब 50 का है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक

चेतेश्वर पुजारा- 13 दोहरे शतक

विजय मर्चेंट- 11 दोहरे शतक

विजय हजारे- 10 दोहरे शतक

सुनील गावस्कर- 10 दोहरे शतक

राहुल द्रविड़- 10 दोहरे शतक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button