ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
मध्यप्रदेश

धामनी नदी की पुलिया से गिरी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली, ड्राइवर की मौत

बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धामनी नदी पर बनी पुलिया से एक ट्रैक्टर ट्राली रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। इससे ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात आठ बजे की बताई गई है। मृतक की पहचान निंबोला थाना क्षेत्र के चुलखान निवासी रहमान पुत्र उस्मान तड़वी के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि रहमान गन्ना भरने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर महाराष्ट्र के धड़सगांव गया था। वहां से नवल सिंह सहकारी शकर कारखाने में गन्ना खाली करने आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुलिया की रेलिंग तोड़कर करीब बीस फीट नीचे जा गिरा। रहमान ट्रैक्टर के नीचे दब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उधर, लालबाग थाना क्षेत्र के रावेर मार्ग स्थित पटेल एग्रो गोदाम के पास शनिवार रात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। मृतक की पहचान नियामतपुरा निवासी जितेंद्र चूड़ामन महाजन के रूप में की गई है। उसके साथी समीर को इंदौर रेफर किया गया है।

शादी समारोह में जा रहे थे

स्वजन ने बताया कि दोनों ने रावेर में शादी समारोह में डोसा बनाने का आर्डर लिया था। शनिवार रात वे इसी काम के लिए बुरहानपुर से निकले थे, लेकिन साढ़े नौ बजे के आसपास यह दुर्घटना हो गई। मृतक जितेंद्र के घर में वही अकेला कमाने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं।

Related Articles

Back to top button