ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

CAA-NRC पर CM नीतीश के स्‍टैंड के खिलाफ गए प्रशांत किशोर, सोनिया-प्रियंका का भी किया गुणगान

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री (Chief Minister) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी माने जाने वाले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस नेतृत्‍व (Congress Leadership) की प्रशंसा कर एक बार फिर नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) काे विशेष धन्‍यवाद दिया है। प्रशांत किशोर का यह बयान इन मायने में बेहद अहम है कि उन्‍होंने सीएए का भी विरोध किया है। जबकि, जेडीयू ने सीएए का संसद (Parliament) में समर्थन किया था। पार्टी सुप्रीमो व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि जेडीयू सीएए नहीं, एनआरसी के खिलाफ है।

प्रशांत किशोर ने किया ये ट्वीट

प्रशांत किशोर (PK) ने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि वे कांग्रेस (Congress) नेतृत्‍व को सीएए व एनआरसी का विरोध करने के लिए धन्‍यवाद (Thanks) देते हैं। खासकर इसे लेकर विशेष पहल के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को विशेष धन्‍यवाद देते हैं। ट्वीट में उन्‍होंने बिहार के लोगों को आश्‍वासन दिया कि राज्‍य में सीएए व एनआरसी लागू नहीं किए जाएंगे।

Prashant Kishor

✔@PrashantKishor

I join my voice with all to thank leadership for their formal and unequivocal rejection of . Both @rahulgandhi & @priyankagandhi deserves special thanks for their efforts on this count.

Also would like to reassure to all – बिहार में CAA-NRC लागू नहीं होगा।

4,135 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इस कारण भी अहम है पीके का यह बयान

प्रशांत किशोर का यह बयान राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में जेडूय के स्‍टैंड से तो मेल नहीं ही खाता, यह केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के स्‍टैंड के भी खिलाफ है। उनका यह बयान इस कारण भी खास मायने रखता है कि इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख नेताओं द्वारा बिहार में सीएए व एनआरसी के पक्ष में सभाएं की जा रहीं हैं। इस सिलसिले में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) भी बिहार आने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button