ब्रेकिंग
जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बड़ा हादसा, बेकाबू आई-20 कार सीधे शोरूम में जा घुसी सोने-चांदी के नए भाव जारी: 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख पर स्थिर, चांदी ₹1,800 उछलकर ₹2.40 लाख के पार जालंधर के बूटा पिंड में देर रात दहशत: पुरानी रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गाड़ियों के तोड़े शीश... अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ...
मध्यप्रदेश

जज की कार छीनने वाले छात्रों को हाइकोर्ट ने दी जमानत, सीएम के निर्देश पर सीआइडी जांच होगी

ग्वालियर। जज की कार छीनने वाले छात्रों को हाइकोर्ट ने जमानत दे दी है। छात्रों की याचिका पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई की गई। झांसी के पीके यूनिवर्सिटी के कुलपति रणजीत सिंह यादव की जान बचाने के लिए हाई कोर्ट जज की कार छीनने के मामले में छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।

ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दोनों कार्यकर्ताओं को कोर्ट द्वारा मानवीय संवेदना के आधार पर जमानत देना अभिनंदनीय है। कोर्ट के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं।

प्रकरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देश पर सीआईडी जांच होगी।@ABVPVoice @DrMohanYadav51 @ABVPMB

— Ashish Agarwal आशीष अग्रवाल (@Ashish_HG) December 18, 2023

जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

छात्रों की जमानत याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इससे पहले उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट से रद्द कर दी गई थी। उधर छात्रों पर डकैती की एफआइआर कर इन्हें गिरफ्तार करने को लेकर छात्र संगठनों से लेकर शिक्षक तक इनके समर्थन में उतर आए थे।

अस्‍पताल में करवाया था भर्ती

उल्‍लेखनीय है कि इस मामले में छात्र हिमांशु श्रोत्रिय और सुकृत शर्मा को पड़ाव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि तबीयत खराब होने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। छात्रों को जमानत देने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जमानत याचिका लगाई गई थी।

सेशन कोर्ट ने कर दिया था खारिज

इसे सेशन कोर्ट ने इस तर्क के साथ खारिज कर दिया था कि किसी की मदद के लिए बल प्रयोग नहीं किया जा सकता। इस मामले में छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव भी आए थे।

सीएम और श‍िवराज ने लिखा था पत्र

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।

Related Articles

Back to top button