ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

MP विधानसभा सदन से हटाई नेहरू की फोटो, कांग्रेस बोली- थोड़े दिन रुको ये अंबेडकर को हटाकर गोडसे की लगाएंगे

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा सदन के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही बड़ा विवाद हो गया। दरअसल, सदन में सालों से लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाकर उसकी जगह डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई है। इसके बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने मोहन सरकार पर हल्की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। नेताओं का कहना है कि उन्हें बीआर अंबेडकर की फोटो से कोई समस्या नहीं है लेकिन जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटा दिया गया है, जो कि गलत है। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि सदन से जवाहरलाल नेहरु की फ़ोटो हटाना अफ़सोसजनक बताया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंबेडकर के बाद ये गोडसे की फोटो भी लगाएंगे। नेहरू जी की फोटो हटाना महत्वपूर्ण नहीं। महत्वपूर्ण है कि उनके विचार खत्म करने का प्रयास है। आगे देखिए अंबेडकर जी की फोटो हटाकर गोडसे की फोटो लगाएंगे। कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि नेहरू की फोटो हटा कर बहुत गलत किया। नेहरू के बगल में अंबेडकर की तस्वीर भी लग सकती थी। इस मामले को हम सदन में सवाल उठाएंगे।

कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की तरफ से इतिहास बदलने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि हम डॉ.बीआर अंबेडकर की फोटो का स्वागत करते है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनकी तरफ से सदन में फिर से नेहरू की फोटो लगाए जाने की मांग की गई।

कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि दो देश भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए थे। पाकिस्तान की क्या हालत हो गई है सबको पता है। भारत लोकतंत्र की नींव मजबूत जवाहरलाल नेहरू के कारण हुई है। भाजपा या जिस किसी ने नेहरू की फोटो हटाई है वह गलत है। मैं प्रोटेम स्पीकर से ऐसी हल्की राजनीति को लेकर चर्चा करूंगा।

बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा में साल 1996 से स्पीकर की सीट के पीछे जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई थी लेकिन अब पंडित नेहरू की फोटो को हटाकर उसकी जगह डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने विरोध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button