ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मध्यप्रदेश

Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर

मंडला: गर्मियों के मौसम जो सबसे बड़ी परेशानी जो आमजन के लिए होती है, वह है साफ पानी की. कई गांव, शहर, मोहल्लों में पानी की किल्लत की खबरें सुनने मिलती है. इसी तरह मंडला के बम्हनी नगर परिषद के वार्ड नंबर-6 के रहवासी पिछले 3 महीने से पेयजल की गंभीर समस्या से परेशान हैं. हैरानी की बात यह है कि वार्ड की पार्षद और पूर्व पीआईसी सदस्य होने के बावजूद अनुपमा यादव अपनी ही वार्ड की समस्या का समाधान नहीं करा पा रही हैं. उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जब नगर परिषद के जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, तो मजबूर होकर पार्षद को खुद कुदाली उठाकर पाइपलाइन सुधारने का काम करना पड़ा.

पेयजल की समस्या, पार्षद ने उठाई कुदाली

बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 6 में बीते तीन महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है. वार्डवासियों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. नगर परिषद से पाइपलाइन की मरम्मत के लिए कई बार कर्मचारियों की मांग की गई, लेकिन शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अब वार्ड की पार्षद अनुपमा यादव खुद मैदान में उतर आईं. पार्षद और वार्डवासी मिलकर कुदाली और फावड़ा लेकर पाइपलाइन की खुदाई कर उसे दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं.

रहवासियों का आरोप, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

वार्डवासियों का कहना है कि पानी की कमी के कारण लोग तालाब में नहाने और उसी पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं. तालाब का पानी दूषित होने के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है. बावजूद इसके नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. वार्ड की महिलाओं का कहना है कि “नगर परिषद में शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती. यहां तक कि कुछ कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह वार्ड विवादित है. ऐसे में अब वार्ड के लोग खुद गड्ढा खोदकर और पाइपलाइन सुधारकर पानी की समस्या दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.

खराब है पानी की पाइप लाइन, कोई सुधार नहीं

वहीं वार्ड पार्षद अनुपमा यादव का कहना है कि “कुछ महीनों पहले बिना किसी को जानकारी दिए वार्ड में बिजली का खंबा लगा दिया गया. जिसकी कोई जरूरत ही नही थी. हमारे द्वारा विरोध के बाद खंबे को हटाया गया और ठीक वहीं पर पानी की पाइप लाइन खराब है. जिसकी जानकारी नगर परिषद को दी, लेकिन कोई कर्मचारी नहीं आया. जिसके कारण आज मैं खुद वार्ड की महिलाओं के साथ पाइप लाइन दुरुस्त करने का प्रयास कर रही हूं.”

नगर पालिका अधिकारी का बयान, नहीं है पेयजल समस्या

वहीं मीना पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने ईटीवी भारत को बताया कि “वार्ड पार्षद के द्वारा मुझसे व्यक्तिगत मिलकर पानी की समस्या से अवगत कराया था और कहा था कि सार्वजनिक नल कनेक्शन चालू करने की. मेरे द्वारा तत्काल कर्मचारियों की भेज कर जांच भी कराई गई थी. जबकि पूरे वार्ड में पानी को लेकर कोई भी समस्या ही नहीं है. आज वार्ड पार्षद के द्वारा खुद गड्डा खोदने बैठ गईं, ये समझ के परे है.”

Related Articles

Back to top button