ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मध्यप्रदेश

सीजन में पहली बार शीतलहर, इन पांच शहरों में घटा तापमान

भोपाल। सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन और बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। वहां से लगातार आ रही उत्तरी हवाओं से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया। उमरिया में 6.5 एवं रीवा में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के 20 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

उधर, इस सीजन में पहली बार सिवनी में शीतलहर चली। मंगलवार को खंडवा में तीव्र शीतल दिन रहा, जबकि सिवनी, बैतूल, मलाजखंड एवं खरगोन में में शीतल दिन रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ भी आगे बढ़ गया है। साथ ही अभी कोई मौसम प्रणाली सक्रिय भी नहीं है। हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वर्तमान में लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चल रही है। इससे जहां रात के समय ठिठुरन बनी हुई है, वहीं दिन में भी सिहरन बढ़ गई है।

इसके चलते कई शहरों में कोल्ड डे (शीतल दिन) रहने के भी आसार बढ़ गए हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने से ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

कब चलती है शीतलहर

ठंड के सीजन में जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो। साथ ही सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम पर चला जाता है, तो शीतलहर की घोषणा की जाती है। तीव्र शीतल दिन के मायने जब किसी शहर में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहे। साथ ही दिन का तापमान यदि सामान्य से पांच डिग्री कम रहे, तो शीतल दिन घोषित किया जाता है। यदि तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस से कम रहे, तो तीव्र शीतल दिन माना जाता है।

Related Articles

Back to top button