ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह तोमर , पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कह दी यह बड़ी बात..

भोपाल। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सर्व सहमति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर को पक्ष और विपक्ष दोनों का सम्मान मिलेगा ऐसी उम्मीद है। नरेंद्र सिंह तोमर के अंदर कभी बदले की भावना नहीं रही उन्होंने राजनीति को हमेशा वैचारिक मतभेद से अलग रखा है।

आपको बता दें कि विधानसभा से पंडित नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर अभी राजनीति गर्म है और कांग्रेस विधायक नेहरू, गांधी, अंबेडकर ,सरदार पटेल की फोटो लेकर गांधी प्रतिमा के पास धरने पर भी बैठे हैं। नेहरू की तस्वीर सदन से हटाए जाने का विरोध किया जा रहा है नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कांग्रेस विधायकों ने भी बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र सिंह तोमर को शुभकामनाएं दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष पद की ताकत बढ़ाएंगे। सरकार तो अपना काम करेगी ही पर नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश के हित में बड़े फैसले लेंगे चुनाव प्रबंधन का काम हो या संगठन का नरेंद्र सिंह तोमर हमेशा संकट मोचन साबित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button