ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट महक चहल और अश्मित की टूटी सगाई, 5 साल से थे साथ

नई दिल्ली। टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके अश्मित पटेल और महक चहल ने अपने सगाई तोड़ दी है। दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे। 2017 में दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन पिछले एक महीने से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिसके बाद महक और अश्मित ने अलग होने का फैसला कर लिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया पर छपी खबर के मुताबिक 2018 में दोनों एक डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे, लेकिन कुछ अनबन होने के बाद दोनों ने शादी पोसपॉन्ड करने का फैसला किया। बीते एक साल में छोटी-मोटी अनबन हुई  लेकिन पिछले एक महीने में बात जब ज्यादा बढ़ गई तो दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में महक ने कहा, ‘मैंने अश्मित को छोड़ दिया है, मुझे यह कदम उठाना पड़ा और मैं इस रिश्ते से बाहर आ गई हूं’। इस बारे में अश्मित ने कहा, ‘हां… ये सच है कि अब हम साथ नहीं हैं। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि ये हमारा प्राइवेट मसला है और हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। मैं इस बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता’।

आपको बता दें कि अश्मित और महक टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि अश्मित ‘बिग बॉस 4’ में नजर आए थे वहीं महक चहल ‘बिग बॉस 5’ की रनर अप रहीं थीं। ‘बिग बॉस’ के दौरान अश्मित और वीना मलिक की नजदीकियों की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि बिग बॉस से बाहर आने बाद दोनों अलग-अलग हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button