ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

ठंड का कहर जारी- दिल्ली में आज बारिश के आसार, विजिबिलिटी कम होने के चलते 15 ट्रेनें लेट

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर और उसके आसापास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों में धूप खिलने के कारण ठंड से राहत मिली थी लेकिन अब बारिश के चलते एर बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। वहीं मौसम विभाग मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में आज विजिबिलिटी कम होने के कराण 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पंजाब में भी आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में रविवार को भारी बर्फबारी से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश का अनुमान है।

मौसम अपडेट्स

  • जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बाधित हो गया।
  • उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के राड़ीघाटी क्षेत्र में बर्फ में फंसे आईटीआई के सात छात्रों में से एक छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई। बड़कोट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने बताया कि हालांकि, छह अन्य छात्रों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीम ने बचाव अभियान चलाकर सकुशल बड़कोट पहुंचा दिया। छात्र अनुज सेमवाल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • हिमाचल प्रदेश के शिमला में फिसलन भरी सड़क पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शहर में बुधवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद से इस वजह से हुई मौत का यह दूसरा मामला है। पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय महिपाल का शव रविवार की सुबह लव-कुश चौक के पास सीढ़ियों पर मिला।
  • पुलिस ने बताया कि शिमला के नेरवा थाना क्षेत्र में शनिवार को बर्फ हटाने के दौरान 32 वर्षीय सुनील कुमार की मौत हो गई और चालक राम कुमार घायल हो गए।
  • हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई हल्की बर्फबारी और बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने 13 और 16 जनवरी को राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका के कारण नारंगी और येलो चेतावनी जारी की है।
  • शिमला मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि कल्पा में एक सेमी बर्फबारी हुई तो वहीं कोठी में 11 मिमी, मनाली में छह मिमी, सेवबाग में पांच मिमी और भूंतर में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
  • जम्मू और लद्दाख के ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी बर्फबारी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सुबह 8:30 बजे तक श्रीनगर में दो सेमी और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में नौ सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।
  • राजस्थान के अधिकतर इलाकों में धूप निकलने तथा न्यूनतम तापमान में मामूली बढोत्तरी से लोगों को राहत मिली है। वहीं राजधानी जयपुर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button