ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
मध्यप्रदेश

शादी के बाद जेवर लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, सवा लाख रुपये की ठगी भी हुई

बीना शहर के खिमलासा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखा का बड़ा मामला सामने आया है। यहां शादी की बात कर जहां युवक से 1.30 लाख रुपये ठग लिए गए, वहीं सब कुछ तय होने के बाद दुल्हन सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई। युवक ने थाने में इसकी शिकायत की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार 30 वर्षीय मुकेश तिवारी (परिवर्तित नाम) ने अपनी शादी के लिए वीरमखेड़ी निवासी शकिर खान से बात की थी। शाकिर ने मुकेश को शादी कराने का आश्वासन देकर भानगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया निवासी राजाबाबू खान से मिलवाया।

राजाबाबू खान ने एक लाख 30 हजार रुपये में शादी कराने की बात कही। सौदा तय हुआ तो दोनों 10 दिसंबर को एक लड़की को लेकर आए। ओडिशा निवासी 22 वर्षीय लड़की का नाम रितु प्रधान और पिता का नाम श्री प्रधान बताया। मुकेश के भाई सहित अन्य रिश्तेदारों ने भी लड़की को देखा और शादी की बात तय की।

इस दौरान एक अन्य युवक भी लड़की के साथ आया, जो खुद को लड़की का भाई बता रहा था। 11 दिसंबर को स्टांप पर लिखा पढ़ी कर मुकेश ने 1 लाख 30 हजार रुपये राजाबाबू खान को दे दिए। इसके बाद लड़की मुकेश के घर आ गई और 13 दिसंबर को जरूवाखेड़ा स्थित ठाकुर बब्बा के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की बात तय हुई।

12 दिसंबर को रितु प्रधान के मोबाइल पर राजाबाबू खान का फोन आया और इसके बाद रात दो बजे कुछ लोग बाइक लेकर युवक मुकेश के घर आए और लड़की को साथ ले गए। साथ ही बोले कि तुम शादी की तैयारी करो, हम 13 को जरूवाखेड़ा पहुंच जाएंगे। रितु अपने साथ सोने के आभूषण भी ले गई थी।

13 दिसंबर को दिन में मुकेश सहित अन्य रिश्तेदारों ने लड़की और राजाबाबू को फोन लगाया तो दोनों ने शादी से इनकार कर दिया और पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित मुकेश ने पुलिस थाने पहुंचकर आवेदन दिया, साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की।

Related Articles

Back to top button