ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

सोनिया को बड़ा झटका-CAA के खिलाफ बुलाई बैठक में मायावती ने जाने से किया साफ इनकार

लखनऊ: कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता संयाोधन काननून के खिलाफ आज बुलाई बैठक में जाने से बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने साफ मना कर दिया है। सीएए के सवाल पर विपक्षी एकता को यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी भी इस बैठक में आने से मना कर चुकी हैं।

मायावती ने इस मामले में सोमवार ट्वीट में अपनी तथा पार्टी की राय स्पष्ट कर दी है। मायावती ने लिखा है कि वैसे भी बसपा तो शुरू से ही नागरिकता संशोधन कानून के साथ ही एनपीआर के विरोध में हैं। हमने तो अपना विरोध शीर्ष स्तर पर जता दिया है। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार से एक बार फिर अपील है कि वह इस विभाजनकारी व असंवैधानिक कानून को वापस ले। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में सीएए को लेकर छात्रों के विरोध का अति-दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कांग्रेस समेत अन्य वामपंथी दलों का छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल करना उनका भविष्य खराब करना है।

उन्होंने कांग्रेस को विश्वासघाती भी कहा। बसपा प्रमुख ने कहा कि अगर वो या उनकी पार्टी इस बैठक में शामिल होती है तो यह राजस्थान में पार्टी के मनोबल को गिराने जैसा होगा। बसपा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को बाहर से समर्थन दे रही थी लेकिन उनके साथ धोखा किया गया । छल ने उनके विधायकों को कांग्रेस ने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया जो पूरी तरह से विश्वासघात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button