ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
धार्मिक

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें झाड़ू से जुड़ा ये उपाय, धन-धान्य में खूब होगी वृद्धि

इंदौर।  सनातन धर्म के अनुसार, रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। सूर्य देव की विधिवत पूजा की जाए, तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यदि सूर्य अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती है। इसके अलावा साधक को जीवन में सम्मान पाने के लिए अधिक संघर्षों का सामना करना पड़ता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं, जो कि बहुत ही फलदायी साबित होते हैं। आइए, जानते हैं कि रविवार के दिन किए जाने वाले उपाय कौन-से हैं।

रविवार के उपाय

  • अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां हैं, तो रविवार के दिन तीन झाड़ू घर लेकर आएं। इन झाडूओं को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखें। अगले दिन यानी सोमवार को इस झाड़ू को मंदिर में दान कर दें। माना जाता है कि इस उपाय के प्रयोग से सफलता के रास्ते खुलते हैं।
  • जीवन में सुख-समृद्धि और प्रसिद्धि पाने के लिए भी रविवार का दिन शुभ माना गया है। रविवार के दिन आटे से बने चौमुखी दीपक में तेल डालकर पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
  • भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन चावल, दूध, गुड़ और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा जातक पर बरसाते हैं।
  • मनोकामना पूरी करने के लिए रविवार के दिन बरगद का एक पत्ता घर लाएं, उस पर अपनी मनोकामना लिखें और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button