ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
खेल

कोहली के बचाव में उतरे कांग्रेस नेता उदित राज ने कर दिया आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस को शनिवार को दीवाली के मौके पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और पटाखे न जलाने की अपील की। यह मैसेज कुछ लोगों को नागवार गुजरा और उन्हें और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने लगा। इसके बाद विराट और अनुष्का के बचाव में कांग्रेस नेता उदित राज उतरे, लेकिन उन्होंने कोहली के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर दिया।

दरअसल, कोहली द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर ट्रोल्स को जवाब देते हुए उदित राज ने कोहली पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। साथ उन्होंने ट्रोल्स को काफी भला-बुरा कहा। इसके बाद उन्होंने एक और ट्विट किया। इस ट्वीट में उन्होंने विराट कोहली के सुझाव का स्वागत करते हुए सरकार को भी घेरा और ट्रोल्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंन यह भी कहा कि ये इंसान नहीं हो सकते। ये कुत्ते को भी बुरा कह रहे हैं। कुत्ता से ज्यादा वफादार कोई नहीं।

कोहली ने क्या कहा

शनिवार को दिवाली के दिन, कोहली ने ट्विटर पर कहा, ‘आपको और आपके परिवारों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको इस दrवाली शांति, समृद्धि और खुशियां प्रदान करें। कृपया याद रखें कि पटाखे न फोड़ें। पर्यावरण की रक्षा करें। इस शुभ अवसर का दीया और मिठाई के साथ अपने प्रियजनों के साथ आनंद लें। सभी लोग अपना ध्यान रखें और भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।

कोहली इस समय टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

बता दें कि विराट कोहली इस समय टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। यहां टीम को तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। विराट टेस्ट सीरीज  के दौरान केवल एक ही मैच ही खेलेंगे। इसके बाद स्वदेश लौट आएंगे क्योंकि वह पिता बनने वाले होंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 17 दिसंबर से खेली जाएगी। पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में डे नाइट होगा।

Related Articles

Back to top button