ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
देश

BJP सांसद ने सपा को बताया राम भक्तों का हत्यारा, बोले- इन्हें मंदिर में बुलाना तो दूर, अयोध्या में घुसने भी न दें

कन्नौज। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। शासन इस कार्यक्रम की तैयारियां कर रहा है। इस कार्यक्रम के लिए श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कई मेहमानों को न्योता दिया है। इस बीच भाजपा के सांसद सुब्रत पाठक ने श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र से निवेदन किया है कि सपा राम भक्तों की हत्यारी है। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम में इनको नहीं बुलाया जाए। इन पर बैन लगा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने निर्दोष रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। उन्होंने कभी रामभक्तों से अपने उस कृत्य के लिए कभी माफी नहीं मांगी। वह कहते और थे कि अगर ज्यादा अयोध्या में ज्यादा गोली चलवानी पड़ती तो चलवाते। वह हमारी आस्था का हवा में उड़ गए जय श्री राम कहकर मजाक और उड़ाते थे।

अयोध्या में सपा पर लगे बैन

उन्होंने कहा कि वह श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से अपील करूंगा कि वह भगवान राम में आस्था रखने वाले हर सनातनी को निमंत्रण दें। वह चाहे फिर किसी भी पार्टी का ही क्यों न हो, लेकिन समाजवादी पार्टी को इससे दूर ही रखा जाए। यह रामभक्तों की हत्या में शामिल लोग हैं। इन्होंने कभी अपने कृत्य के लिए माफी नहीं मांगी। ऐसे लोगों को मंदिर बुलाना तो दूर, यह कभी मंदिर पहुंच जाएं तो घुसने भी न दिया जाए। जब तक समाजवादी माफी न मांग लें, तब तक इनके ऊपर अयोध्या आने के लिए बैन लगा दिया जाए।

Related Articles

Back to top button