ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

भाजपा का बढ़ जाएगा 50 फीसदी वोट शेयर!, PM मोदी का माइक्रो लेवल प्लान तैयार

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल जहां अंतर्विरोध और असमंजस के दौर से गुजर रहे हैं, वहीं दूसरी और भाजपा अब माइक्रो लेवल प्लान के जरिए विजय रथ पर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में देशभर से आए पदाधिकारियों को अपने इस चुनावी मंत्र की सलाह दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों में मिली शानदार जीत के बाद अतिविश्वास में आने के बजाय जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहना होगा।

पीएम मोदी की पाठशाला

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक शुक्रवार शाम को पार्टी मुख्यालय में करीब साढ़े पांच घंटे चली, जिसमें करीब डेढ़ घंटे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘पाठशाला’ चली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान से आए कुछ पार्टी पदाधिकारियों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में फीडबैक भी लिया।

50 फीसदी से ऊपर पहुंचाना है वोट शेयर

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि बड़ी रैलियां हम सफलता से आयोजित करते हैं, लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत 50 से ऊपर पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना पड़ेगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करना होगी।

इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि 1 दिन पहले ही कुमारस्वामी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा समेत भाई एचडी रेवन्ना, भतीजे प्रज्जवल रेवन्ना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों में विस्तार से चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button