ब्रेकिंग
Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, जय मिश्रा... Araria Crime News: अररिया में दामाद के प्यार में अंधी मां ने की बेटी की हत्या; पुलिस के सामने कबूली ... Ghazipur Crime News: गाजीपुर में शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ दूल्हा; दुष्कर्म का आरोपी था फरार, बार... Pratapgarh Police Controversy: प्रतापगढ़ में एसओ ने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए महिला को जड़ा थप्प... Chumur Ladakh: भारत-चीन सीमा पर बसा 91 लोगों का चुमुर बनेगा देश का पहला 'मॉडल सीमा गांव' ED Raid in Mizoram: मिजोरम में ईडी का बड़ा एक्शन; म्यांमार सीमा पर 9 ठिकानों पर छापेमारी, बर्मी सुपा... Army Captain Proposal Controversy: नासिक में आर्मी हेलीकॉप्टर के सामने मंगेतर को प्रपोज कर फंसे कैप्... Seoni Road Accident: सिवनी में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टकराने के... Punjab Congress Strategy: सुनील कोनुगोलू की राहुल-खरगे को सीक्रेट रिपोर्ट; पंजाब चुनाव के लिए चन्नी,...
मध्यप्रदेश

क्‍या इंदौर का बीआरटीएसी ही हटा दिया जाएगा, महापौर ने दिया ये जवाब

पुष्‍यमि‍त्र भार्गव ने कहा कि कु‍छ विषयों को लेकर मैं निश्‍चित तौर पर मुख्‍यमंत्री से चर्चा करूंगा।

इंदौर महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव
  1. भोपाल के बीआरटीएस कारिडोर को हटाने का निर्णय
  2. इंदौर महापौर ने कहा कि देश में नंबर दो पब्लिक ट्रांसपोर्ट बीआरटीएस के माध्‍यम से हम चला रहे हैं।
  3. पुष्‍यमित्र भार्गव के अनुसार लोगों के सुझाव लेकर फ‍िर कोई निर्णय किया जाएगा।

इंदौर। भोपाल के बीआरटीएस कारिडोर को हटाने के निर्णय के बाद अब यह सवाल अहम हो गया है कि क्‍या इंदौर शहर का बीआरटीएस कारिडोर भी हटा दिया जाएगा।

महापौर बोले- मुख्‍यमंत्री से करेंगे चर्चा

मीडिया ने इस संबंध में इंदौर नगर निगम महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव की प्रतिक्रिया ली। इस पर पुष्‍यमि‍त्र भार्गव ने कहा कि कु‍छ विषयों को लेकर मैं निश्‍चित तौर पर मुख्‍यमंत्री से चर्चा करूंगा, लेकिन इंदौर के बीआरटीएस को लेकर यह महत्‍वपूर्ण है कि देश में नंबर दो पब्लिक ट्रांसपोर्ट बीआरटीएस के माध्‍यम से हम चला रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि यह एक प्रोग्रेसिव स्‍टेप है, कुछ अच्‍छा करने का प्रयास है।

लोगों के सुझाव लेकर होगा निर्णय

महापौर ने कहा कि यदि इसमें से कुछ अच्‍छे परिणाम आते हैं तो उस पर अध्‍ययन कर और लोगों के सुझाव लेकर फ‍िर कोई निर्णय किया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि कल भोपाल में मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में हुई बैठक में भोपाल में बीआरटीएस को हटाने पर सहमत‍ि बनी है। बैठक में जनप्रतिन‍िध‍ियों ने बीआरटीएस के कारण यातायात में उत्‍पन्‍न हो रही विभिन्‍न दिक्‍कतों की ओर सरकार का ध्‍यान दिलाया था।

भोपाल की सड़कों के बीच 13 साल पहले 360 करोड़ रुपये से बने बीआरटीएस यानि बस रैपिड ट्रांजिट सिस्‍टम के कारण यातायात में समस्‍या आती है। इंदौर बीआरटीएस के कारण असुविधाओं को लेकर भी समय-समय पर आवाज उठती रही है।

Related Articles

Back to top button