ब्रेकिंग
प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट... रांची के बेड़ो में दो विशालकाय हाथियों की एंट्री: कैरो गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग ने मशाल और पटाख... रांची में भीषण सड़क हादसा: सेना के वाहन और कार की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, 3 अस्पताल में ... धनबाद के कतरास में भीषण भू-धंसान, 15 मकान पूरी तरह जमींदोज, मची चीख-पुकार हजारीबाग की सोहराय कलाकार पुतली गंझू सम्मानित: 5000 साल पुरानी लोक कला को विदेशों में दिलाई पहचान, म... गुमला में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह ध्वस्त: 11 गिरफ्तार, 70 ग्राम सोना, 1.5 किग्रा चांदी और 1.70 लाख ... रांची में छात्र आंदोलन के दौरान आमरण अनशन पर बैठे दो और छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अनशनस्थल पर पहुंचे ... रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनोखा प्रदर्शन: विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक भेष-भूषा और स्...
मध्यप्रदेश

युवक की हत्या, खेत में मिली लाश, जहर खाने से मौत

जबलपुरबाइक वाली टैक्सी चलाने वाले एक युवक की हत्या कर हो गई। युवक का शव पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम काला डूमर स्थित एक खेत में मिला। सूचना मिलते ही पनागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घर से निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा

पनागर थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि माढोताल रायल एस्टेट कॉलोनी निवासी सुरेश पटेल का बेटा सौरभ पटेल (25) बाइक वाली टैक्सी चलाता था। सोमवार शाम वह बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा।ग्राम कालाडूमर निवासी राम मनोहर पटेल के खेत में उसका खून से सना हुआ शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सौरभ के गले और सिर पर धारदार हथियार से बाहर के निशान थे। पुलिस जांच कर या पता लग रही है कि वह आखरी बार किसके साथ और कहां देखा गया।

जहर खाने से मौत

जहर खा लेने के कारण एक युवक की देर रात मौत हो गई। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि बजरंग नगर करमेता निवासी कन्हैया सोनी ने सोमवार रात जहर खा लिया था। उल्टियां होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे भर्ती कर लिया गया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया।

Related Articles

Back to top button