ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

देर रात पार्टी के बाद 2 कपल के बीच हुआ झगड़ा, SUV से कुचलकर मध्य प्रदेश की युवती की हत्या

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मध्य प्रदेश की युवती की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई है। घटनाक्रम मंगलवार तड़के का है। युवती का नाम उमा सुतार बताया गया है जो मूल रूप से नीमच की रहने वाली थी और जयपुर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी।

Jaipur Crime: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या

जानकारी के मुताबिक, उमा और उसका साथी राजकुमार मिलकर इवेंट का काम करते हैं। मंगलवार सुबह उमा और राजकुमार जाट एक क्लब में थे। तड़के पार्टी से लौट रहे थे, तभी क्लब के बाहर मंगेश और एक अन्य युवती अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे।

क्लब के बाहर मंगेश ने उमा के साथ अभद्रता करने की कोशिश की, जिसका दोनों ने विरोध किया।

इससे गुस्साए मंगेश ने अपनी एसयूवी कार से उमा और राजकुमार को कुचलने की कोशिश की। राजकुमार तो बच गया, लेकिन उमा चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उमेश फरार हो गया।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटनाक्रम जवाहर नगर पुलिस थाने का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं, जिसमें चारों लोग आपस में झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चारों लोग एक दूसरे को जानते थे।

Related Articles

Back to top button