ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

क्रिसमस के दिन प्रधानमंत्री आवास का भ्रमण करने वाली छात्राओं का वीडियो मोदी ने किया साझा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें क्रिसमस के मौके पर उनके आधिकारिक आवास का भमण करने वाली स्कूली छात्राओं की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि उनके कार्यालय ने अंतिम परीक्षा पास कर ली क्योंकि स्कूली बच्चों ने इसे भरपूर समर्थन दिया है।
वीडियो में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों की मेजबानी करने वाले सम्मेलन कक्ष सहित उनके आवास के विभिन्न हिस्सों से ले जाते हुए दिखाया गया है। एक छात्रा ने कहा, ‘‘यह शानदार मौका था। मुझे उम्मीद है कि इस तरह के कई अवसर आगे भी मिलेंगे।”

ईसाई समुदाय के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत के दौरान विद्यार्थियों के समूह को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं गाते हुए भी सुना जा सकता है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘7, एलकेएम में घूमने वाले उत्सुक युवाओं ने स्पष्ट रूप से एक शानदार अनुभव हासिल किया। ऐसा लगता है कि मेरे कार्यालय ने अंतिम परीक्षा पास कर ली। उन्होंने इसे ‘थम्स अप’ दिया!”

Related Articles

Back to top button