ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

पलटे हुए ट्रक के कागजों के रोल स्कूल बस से टकराए, बाल बाल बचे बच्चे

शिवपुरी। गुरुवार सुबह सतनवाडा थाना क्षेत्र में खूबत घाटी पर पलट गया। ट्रक पलट कर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। ट्रक में कागज के रोल भरे हुए थे जो ट्रक के पलटने से बिखर गए। बिखरे हुए रोल दूसरी लेन से गुजर रही गीता पब्लिक स्कूल की बस से टकराए जिससे बस अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर से टकरा कर रुक गई। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस भेजकर बच्चों को स्कूल पहुंचाया। रोल टकराने से एक और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में किसी स्कूली बच्चे को चोट नहीं आई है। रोल से भरा जो ट्रक पलटा था उसके ड्राइवर और कंडक्टर घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस हाइवे को साफ कराने का प्रयास कर रही है। जिससे हाइवे से गुजरने वाले अन्‍य वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त न होंं।

Related Articles

Back to top button