ब्रेकिंग
Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का...
मध्यप्रदेश

निवाड़ी में खेत में काम कर रहे दंपति को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ककावनी गांव में खेत पर काम करते समय करंट लगने से दंपति ( पति पत्नी ) सहित एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है, दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र के लुहरगुवा पुलिस चौकी क्षेत्र के ककावनी गांव के अमरपुर भाटा खिरक का है। जहां अपने खेत पर काम कर रहे दंपति की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना में उनकी एक भैंस की भी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है की गांव की गुलाब बाई एवं उनके पति मातादीन अपने खेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान उनकी भैंस एक तार की फेंसिंग में फस गई, जिसमें अचानक करंट आ गया और उसे बचाने गए दंपति भी उक्त फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी भैंस सहित पति-पत्नी की मौत हो गई, जिन्हें पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों वृद्ध दंपति को मृत घोषित कर दिया है, वहीं घटना के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button