ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

शिमला में न्यू इयर मनाने जा रहे हैं तो पहले पढ़ें ये खबर…हो सकती है बड़ी मुश्किल

अगर आप भी न्यू इयर के चलते हिमाचल प्रदेश में या शिमला में सेलिब्रेट करने जा रहे है तो कई मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है। दरअसल,  बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। इस बीच शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पिछले दस दिनों में 1,60,000 वाहन शिमला में प्रवेश कर चुके हैं जिसमें अधिकांश टूरिस्ट शामिल हैं।औली में भी होटल फुल हैं। जिससे सड़कों और राजमार्गों पर भीड़भाड़ हो गई है।  और सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम  व्याप्त है और नए साल की पूर्व संध्या तक स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

इसमें करीब 60 हजार वाहन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राज्यस्थान, उत्तरप्रदेश सहित देश के अन्य राज्य के पर्यटकों के है। नववर्ष के जश्न के लिए मनाली तैयार है। होटलों की एडवांस बुकिंग में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। नववर्ष के लिए होटलों के 80 से 90 फीसदी कमरे पैक बताए जा रहे हैं।

करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात

संजीव कुमार गांधी ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य सुचारू यातायात सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना है। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, मास्टर सीसीटीवी नियंत्रण चालू कर दिया गया है और यातायात की भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

लगभग पांच महीने के बाद मनाली में रौनक लौटी हैयहां पर्यटन कारोबारी गदगद हो गए हैं। आपदा की वजह से पर्यटन कारोबार को पहुंचे नुकसान की नववर्ष में भरपाई होने की उम्मीद है।  वहीं, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि क्रिसमस में जुटी भीड़ को देखकर प्रतीत हो रहा है कि नववर्ष पर और भीड़ होगी। लिहाजा, पुलिस मुख्यालय से एक और रिजर्व फोर्स मांगी गई है।

एक्स यूजर्स ने बयां किया दर्द

भीड़ को देखते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, आजकल छुट्टियां सड़कों पर बिताई जाती हैं। जब तक जाम खुलेगा छुट्टी ख़तम। एक अन्य ने लिखा 6 घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसा रहा। बता दें कि नए साल में महज 3-4 दिन ही बच रहे हैं। ऐसे में लोग बर्फबारी देखने हिल स्टेशन पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button