ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

तीसरी पत्नी से विवाद के बाद पी लिया कीटनाशक

बालाघाटजिले के हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम चिखला में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक के सेवन से अस्वस्थ हुए पुरुषोत्तम पिता भागवत नगपुरे 52 वर्ष वार्ड क्रमांक 5 चिखला निवासी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

पहली से तलाक, दूसरी पागल

पुरुषोत्तम नगपुरे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। जिसकी तीन पत्नी में पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। दूसरी पत्नी पागल हो गई थी जो उसे छोड़कर चली गई। तीसरी पत्नी नानाबाई साथ में रहती है जिसके दो बच्चे हैं और दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।

घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया

करीब चार बजे उसका पत्नी नानाबाई के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आकर कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक के सेवन के कुछ देर बाद उसकी तबियत खराब होने लगी जिसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर बेटे व भतीजे ने उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है।

पुलिस ने किया मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज

जानकारी अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है और मामले की अग्रिम विवेचना के लिए संबंधित थाना पुलिस को प्रकरण भिजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button