ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

नए साल में महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़, पुलिस ने ये 12 मार्ग किए प्रतिबंधित

उज्जैन । नए साल पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन का अनुमान है कि करीब 10 लाख लोग उज्जैन आएंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत 12 मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है तो वहीं 10 स्थानों पर वाहनों की पार्किंग बनाई गई है।

इन स्थानों पर रख सकेंगे वाहन

इंदौर, देवास एवं मक्सी की ओर से आने वाले वाहन हरिफाटक चौराहा होते हुए जंतर-मंतर पुल टर्निंग से होकर कर्कराज पार्किंग एवं भील समाज धर्मशाला पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। पार्किंग भर जाने के बाद हरिफाटक हाट बाजार, मन्नत गार्डन एवं इम्पीरियल होटल के पीछे की पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।

इसी प्रकार बड़नगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे, भेरूपुरा तिराहे के पास, नागदा की ओर से आने वाले वाहन साडू माता की बावडी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातडिया रोड से तेली समाज मैदान में पार्क होंगे। आगर से आने वाले वाहन जूना सोमवारिया से सदावल मार्ग पर राठौर क्षत्रिय तेली समाज मैदान में पार्क होंगे।

इमरजेंसी में प्रशांतिधाम चौराहा पर होगी पार्किंग

टीआइ दिलीपसिंह परिहार के अनुसार महाकाल मंदिर व आसपास के क्षेत्रों की पार्किंग भरने के पश्चात प्रशांतिधाम चौराहा के पास और शनि मंदिर मैदान इमरजेंसी पार्किंग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

इन मार्गों पर रहेंगे वाहन प्रतिबंधित

हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश 31 दिसंबर की शाम चार बजे से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हरिफाटक टी से इंटरप्रिटेशन की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। शंकराचार्य चौराहे से नृसिंहघाट की ओर, शंकराचार्य चौराहे से दानीगेट की ओर, भूखी माता टर्निंग से नृसिंहघाट की तरफ वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दौलतगंज से लोहे का पुल तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

पार्किंग से निकास मार्ग

  • कर्कराज, भील समाज, नृसिंह घाट पार्किंग में जिन वाहनों को खड़ा किया जाएगा वह नृसिंह घाट से भूखी माता होकर लालपुल टी से चिंतामन ब्रिज होते हुए इंदौर, भोपाल व देवास की ओर जा सकेंगे।
  • चारधाम मंदिर पार्किंग से वाहन जयसिंहपुरा से लालपुल टी होते हुए चिंतामन ब्रिज का उपयोग कर बाहर जाएंगे।
  • हरिफाटक चौराहा के पास इम्पीरियल होटल के पीछे एवं मन्नत गार्डन पार्किंग से वाहन वाकणकर ब्रिज होते हुए दाउदखेड़ी की तरफ से बाहर जा सकेंगे।
  • हरिफाटक ब्रिज के नीचे खड़े होने वाले वाहन नीलगंगा चौराहा से शास्त्री नगर, सिंधी कालोनी, नानाखेड़ा चौराह होते हुए जा सकेंगे।

दो पहिया वाहन पार्किंग

इंदौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले दो पहिया वाहन हरिफाटक चोराहे से आगे नहीं जाएंगे। वाहनों को मन्नत गार्डन एवं वाकणकर ब्रिज की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। बड़नगर, आगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दो पहिया वाहनों को क्षत्रीय तेली समाज के बंगल में मैदान एवं गुरुद्वारा की भूमि पर पार्क कराया जाएगा।

इनका कहना है

नए वर्ष मनाने के लिए शहर में दस लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसके तहत यातायात पुलिस ने दस स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की है। 12 मार्गों को डायवर्ट करने के साथ ही प्रतिबंधित भी किया गया है।

–विक्रमसिंह कनुपुरिया, डीएसपी यातायात

Related Articles

Back to top button