ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
मध्यप्रदेश

जबलपुर से अयोध्‍या के लिए यह हैं साधन, सुविधा के अनुसार चुनें

जबलपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम में प्रधामंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत देशभर की कई हस्तियां भी पहुंचेंगी। इस पल का साक्षी बनने और रामलला के दर्शन के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आने की योजना बना रहे हैं।

स्‍टेशन से राम मंदिर की दूरी लगभग छह किलोमीटर दूूर

अयोध्या स्‍टेशन से राम मंदिर की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। इसके अलावा फैजाबाद जंक्शन के लिए भी ट्रेन पकड़ सकते हैं। देश के लगभग सभी बड़े शहरों से आपको अयोध्या जंक्शन के लिए ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी।

अयोध्‍या की सुंदरता तो देखते ही बनी है

जबलपुर से अध्‍योया जाने के लिए ज्‍यादा परेशान होने की आवश्‍यकता नहीं है। जबलपुर से अयोध्‍या के लिए सुविधा के अनुसार साधन चुन सकते हैं। सड़क और वायु दोनों ही से जाना सुलभ होगा। अयोध्‍या की सुंदरता तो देखते ही बनी है।

सड़क मार्ग से जाना भी सुरक्षित

अयोध्‍या के सबसे निकट लखनऊ और गोरखपुर है। गोरखपुर 118 और लखनऊ 125 किलोमीटर दूर हैं। ट्रेन और सड़क मार्ग से सीधे जुड़ा है। सुविधा के अनुसार यात्राकर अयोध्या पहुंच सकते हैं।

बसें 24 घंटे चलतींं, ये आसानी से अयोध्या पहुंचा देती हैं

उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसें 24 घंटे चलती हैं। ये आसानी से अयोध्या पहुंचा देती हैं। लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर और दिल्ली से आसानी से बसों के जरिए अयोध्या पहुंचा जा सकता हैं।

डुमना एयरपोर्ट से दिल्‍ली होकर वायां लखनऊ

अयोध्‍या जाने के लिए वायु मार्ग पर कोई सीधी सुविधा नहीं है। सबसे पहलें आपको दिल्‍ली जाना पड़ेगा। दिल्‍ली से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट की फ्लाइट पकड़नी होगी। इस तरह यात्रा करनी थोड़ी ज्‍यादा लंबी हो जाएगी।

ट्रेन से भी लखनऊ, प्रयागराज होकर अयोध्‍या पहुंचें

लखनऊ, प्रयागराज होकर अयोध्‍या ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं। देशभर के विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। सुविधा के अनुसार सीट आरक्षित करवा लें ताकि असुविधा नहीं हो।

Related Articles

Back to top button