ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
राजस्थान

भाजपा की डबल इंजन सरकार से जनता को मिलेगा डबल फायदा…बोले राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी

जयपुरः राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा है कि अब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश का दुगना विकास होगा और जनता को भी दुगना फायदा मिलेगा।

जोशी शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ में भदेसर, चांदोली (छोटी सादड़ी) और बोरखेड़ा (बड़ी सादड़ी) में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला कि स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित 24 कुंडीय हवन कार्यक्रम में आहूति देकर प्रदेश की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।

उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में जो विकास के नए आयाम स्थापित किए है उनका प्रतिबिम्ब विकसित भारत संकल्प यात्रा में दिखाई देता है। केन्द्र की लोककल्याणकारी मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मोदी गारंटी वाली गाड़ी पूरे देश की ग्राम पंचायत में पहुंच रही है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित ना रह जाए।

पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से हर घर तक बिजली पहुंची 
उन्होने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है साथ ही महिलाओं का भी सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार की उज्जवला योजना से महिलाओं को धूएं से मुक्ति मिली, घर-घर शौचालय बने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान मिला, जन-धन में खाते खुले, राजीविका के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला, विश्वकर्मा और स्वनिधि योजना से रोजगार के अवसर मिल रहें है। पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से हर घर तक बिजली पहुंची है, जल जीवन मिशन से हर घर नल से पीने का पानी पहुंच रहा है, आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है, सड़को का विकास हो रहा है, देश की हर ग्राम पंचायत में विकास के लिए मोदी सरकार पैसा भेज रही है।

किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के छह हजार की जगह बारह हजार रूपये आएंगेः जोशी
जोशी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार में गर्भवती माताओं के खाते में पांच हजार की जगह आठ हजार और किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के छह हजार की जगह बारह हजार रूपये आएंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पहले महिने में ही एक्शन में आ गई और प्रदेश की जनता से चुनाव के समय किए वादों पर काम शुरू करते हुए एक जनवरी से गैंस सिलेण्डर 450 रूपये में देने की व्यवस्था सुनिश्चित की, पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य खराब करने वालों पर एक्शन के लिए एसआईटी का गठन किया, गैंगवार कर अपराध का तांडव मचाने वालों के खिलाफ टास्क फोर्स बनाई। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा करने करने के लिए वचनबद्ध है।

Related Articles

Back to top button