ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
धार्मिक

सोते समय बिस्तर के नीचें रख दें पानी से भरा बर्तन, जीवन में मिलेगी सफलता

नई दिल्ली। आपको अगर नींद नहीं आती है, कुछ नकारात्मक ऊर्जाओं का एहसास होता है, आपके काम बिगड़ जाते हैं, तो इन सबके पीछे वास्तु दोष कारण हो सकता है। ऐसे में वास्तु के कुछ उपायों कर आप इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। वास्तु दोष को दूर करने का एक उपाय है कि आप सोते समय बिस्तर के नीचे पानी से भरा कटोरा रख दें। ऐसा करने से घर में समृद्धि रहती है और जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया ने विस्तार से इनके फायदों के बारे में बताया है।

बिस्तर के नीचे पानी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है

हमारे जीवन में अगर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है तो हम कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। इसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में सोते समय अपने बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन जरूर रखना चाहिए।

बिस्तर के नीचे पानी रखने से मिलेगी अच्छी नींद

इंसान के जीवन में नींद का बहुत बड़ा योगदान है। आप एक अच्छी नींद लेते हैं, तो पूरे दिन ऊर्जा के साथ सक्रिय रहते हैं। ऐसे में आपके आस पास का माहौल भी ऊर्जावान बना रहता है। ऐसे में बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन रखने से अच्छी नींद को बढ़ावा मिलता है।

चंद्र देव के मिलते हैं शुभ प्रभाव

आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हैं तो पानी से भरा बर्तन बिस्तर के नीचे रख सकते हैं। इसके प्रभाव से चंद्र देव का नकारात्मक असर कम हो सकता है।

बिस्तर के नीचे कौन से बर्तन में रखना चाहिए पानी

सोते समय हम अगर बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन रख रहे हैं तो ध्यान देना चाहिए कि बर्तन प्लास्टिक का न हो। ऐसा करने से जीवन पर नकारात्मक असर होगा। आप हमेशा तांबे के या चांदी के बर्तन में पानी भरकर रखें। यह बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। आपका चंद्रमा मजबूत होगा। वरुण देवता का आशीर्वाद आपके शरीर और मन को मिलेगा। वरुण देवता को जल का देवता माना जाता है।

रात के समय कहां रखें पानी से भरा बर्तन

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि पानी से भरा बर्तन कहां रखने से लाभ होगा। आप पानी से भरा बर्तन बिस्तर के नीचे या फिर अपने सिर के पास भी रख सकते हैं। सिर के पास सहस्त्रार चक्र होता है, जिससे आपका शरीर वातावरण के संपर्क में बना रहेगा। आपको सबसे ज्यादा ऊर्जा मिलेगी। आपका मस्तिष्क भी संतुलित रहता है।

Related Articles

Back to top button