ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

मडला में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बैगा परिवार के साथ किया भोजन, फग्गन कुलस्ते और संपतिया उइके भी रहीं मौजूद

मंडला। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोहगांव विकासखंड के रयगांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दशरथ भारतीया बैगा के घर जाकर भोजन किया। इस दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, म.प्र. शासन की कैबीनेट मंत्री संपतिया उइके, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा आदि उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने दशरथ भारतीया से आत्मीय चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। दशरथ भारतीया ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान, आहार अनुदान, पात्रता पर्ची सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

राज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में दिलाई शपथ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोहगांव विकासखंड के ग्राम रयगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है। यात्रा के माध्यम से ग्राम स्तर तक शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारियां प्रदान करते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबीनेट मंत्री म.प्र. शासन संपतिया उईके, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद अध्यक्ष गतसिंह भवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिव पूसाम, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button