ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
देश

नए साल में अपनों को भेजें WhatsApp, Facebook व Instagram पर प्यार, इन मैसेज से जीतें उनका दिल

नई दिल्ली। देखते ही देखते एक ओर साल विदा होने को है। 2023 की जगह अब 2024 लेने जा रहा है। अब सिर्फ एक दिन बाद हम सब नए साल का स्वागत करेंगे। इस दिन को हम सब नई उम्मीदों के साथ मनाते हैं। हम सब बड़े-बुजुर्गों के पैर छूते हैं। उनसे आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करते हैं। इस आशा के साथ कि नए साल में सब अच्छा होगा। आप नए साल पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भी विश करते हैं। आज के सोशल मीडिया दौर में यह सब मोबाइल तक ही सीमित हो गया है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक से एक अच्छे मैसेज-

1- सूरज की तरह चमकती रहे आपकी जिंदगी, और सितारों की तरह झिलमिलाएं आपका आंगन, इन सभी शुभकामनाओं के साथ आपको नए साल की बधाई।

2- पुराने को कहें अलविदा। नई आशा, सपने और उम्मीदों से भरे नए साल को गले लगाएं, खुशियों से भरा आपको नया साल मुबारक।

3- आंखों में आपके सजे हैं सपने और दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं, ये नया वर्ष उन्हें सच कर जाए । आपके लिए है हमारी यही शुभकामनाएं

4- दोस्त को दोस्ती से पहले,

प्यार को मोहब्बत से पहले,

खुशी को गम से पहले,

और आप को सबसे पहले

नए साल की मुबारक।

5- नए साल पर खुशियों की वर्षा हो

प्यार के दिन और मोहब्बत वाली रात हो।

रंजिश और नफरत मिटाएं सदा के लिए

सभी के दिलों में ऐसी चाहत हो, आपको नया साल मुबारक हो।

6- हर साल आता है, हर साल जाता है,

इस साल आपको वो सब मिले,

जो आपका दिल चाहता है,

नया साल मुबारक हो।

7- बीत गया जो साल भूल जाएं,

इस नए साल को गले लगाएं,

करते हैं हम दुआ राम से हाथ जोड़ कर,

इस साल के सारे सपने पूरे हो जाएं।

नए साल की शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button