ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

गुना बस हादसे में चालक पप्पू की मौत से अनजान पत्नी बोली, भइया उनको अच्छो इलाज करइयो

गुना। जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर आरोन तहसील के बमूरिया गांव के निवासी फूल सिंह चंदेल उर्फ पप्पू की मृत्यु बस अग्नि हादसे में हो चुकी है। चंदेल बस के चालक थे। उनकी पत्नी अर्चना बाई और वृद्ध मां पुनिया बाई को तीन दिन बाद भी उनकी मौत की जानकारी नहीं है, क्योंकि उनका शव घर नहीं आया है।

पप्पू के शव की पहचान के लिए जब फारेसिंक टीम ने उनकी मां और भाई का ब्लड सैंपल लिया तो पत्नी को लगा कि उपचार के लिए यह प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने रोते हुए इतना ही कहा कि ‘भइया, उनको अच्छो इलाज करइयो।’ बस अग्नि हादसे में जान गंवाने वाले 11 मृतकों के परिवार की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है।

अंतिम संस्कार की परंपरा न निभा पाने का दर्द

एक ओर ‘अपनों’ को खोने की पीड़ा है तो दूसरी ओर अंतिम संस्कार की परंपरा न निभा पाने का दर्द भी है। बस हादसे में जिंदा जले 11 व्यक्तियों के स्वजन संस्कारों की बात कहते हुए बताते हैं कि अंतिम संस्कार के बाद ही उन्हें मुक्ति मिलेगी, वे मोक्ष के लिए तरस रहे हैं। मृतकों के स्वजनों का ब्लड सैंपल लिया गया है। हालांकि, डीएनए रिपोर्ट सात दिन में आने की बात कही गई है, लेकिन रिपोर्ट आने तक का एक-एक दिन स्वजनों पर भारी पड़ रहा है।

बता दें कि 27 दिसंबर की रात बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र की घूम घाटी में हुए बस हादसे में मृत व्यक्तियों के कुछ के स्वजन अस्पताल परिसर में ही डेरा डाले हुए हैं। स्वजनों के लिए रेडक्रास भवन का हाल भी खोला गया है, जहां वे रात में रुककर सुबह अस्पताल चौकी में डीएनए रिपोर्ट आने की जानकारी लेते हैं, कुछ दिन में गांव चले जाते हैं तो कुछ शव लिये बिना जाना नहीं चाहते।

मां और पत्नी को अब भी महेश के आने का इंतजार

आरोन के वार्ड-7 स्थित किला गली में रहने वाला महेश सिलावट (41) मजदूरी करता था। घटना वाले दिन बड़ी बेटी से मिलने गुना आया था, जिनकी भी बस हादसे में मौत हो चुकी है। प्रशासन ने महेश की मां और भाई का ब्लड सैंपल लिया है। हालांकि, पुरुषों को मालूम है कि महेश अब दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी पत्नी और मां को अस्पताल में इलाज होने की जानकारी दी गई है। यही वजह है कि महिलाओं को अब भी ‘अपने’ के आने का इंतजार है। बच्चों को अहसास ही नहीं है कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।

Related Articles

Back to top button