ब्रेकिंग
UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ... Sharad Pawar News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शरद पवार ने स्पष्ट की स्थिति, चुनावों में AI के... Motihari Encroachment Drive: सुगौली में अतिक्रमण हटाने के दौरान गिरी दीवार, महिला गंभीर घायल; जेसीबी... Shravasti Flood: श्रावस्ती में खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर राप्ती नदी, कई गांव जलमग्न; छतों पर रहने... Asian Games 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता सिल्वर मेडल, रोमांचक शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं Human Rights Commission CG: जब रावण के मानवाधिकार को लेकर पहुंच गई शिकायत, आयोग ने दिया यह दिलचस्प ज...
छत्तीसगढ़

साल के अंतिम दिन राज्य पुलिस सेवा के 16 अफसरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

रायपुर: वर्ष के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के लिए खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस आदेश को पुलिस अधिकारियों के हित में लिया गया बड़ा और उत्साहवर्धक फैसला माना जा रहा .

राज्य पुलिस सेवा के 16 अफसरों को मिला प्रमोशन

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर यह पदोन्नति की गई है. राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी अथवा समतुल्य पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी अथवा समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है.

यह आदेश 1 जनवरी 2025 की स्थिति में प्रभावशील माना जाएगा, जबकि पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे.

ये रहे पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों
1. रितेश चौधरी

2. जितेन्द्र कुमार खूंटे

3. अंजली नाग

4. कर्ण कुमार उके

5. मनोज कुमार ध्रुव

6. पुष्पेन्द्र नायक

7. मनोज तिर्की

8. सारिका वैद्य

9. निधि नाग

10. कपिल चन्द्रा

11. अविनाश कुमार मिश्रा

12. ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी

13. योगेश कुमार साहू

14. मयंक तिवारी

15. रश्मीत कौर चांवला

16. अनिल कुमार विश्वकर्मा

पुलिस महकमे में सकारात्मक संदेश

इस पदोन्नति को पुलिस विभाग में मनोबल बढ़ाने वाला निर्णय माना जा रहा है. लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन यह सौगात मिलना शासन की संवेदनशीलता और प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाता है.

Related Articles

Back to top button