ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मध्यप्रदेश

उच्च शिक्षा विभाग ने दो उप कुलसचिवों समे‍त 10 प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापकों के किए तबादले

भोपालउच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को दो उप कुलसचिवों सहित 10 प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों के तबादले किए हैं। भोज मुक्त विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव (उप कुलसचिव) अनिल शर्मा को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का प्रभारी कुलसचिव पदस्थ किया है। वहीं विक्रम विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव (उप कुलसचिव) प्रज्ज्वल खरे को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का प्रभारी कुलसचिव पदस्थ किया है।

इसी तरह उच्च शिक्षा संचालनालय में ओएसडी (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) सपन पटेल को जीवाजी विश्वविद्यालय और सहायक प्राध्यापक सुनील मंडेरिया को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल का प्रभारी कुलसचिव पदस्थ किया है।

उच्च शिक्षा के ओएसडी और पदेन सचिव डा. आलोक कुमार निगम को सहायक प्राध्यापक स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन, ओएसडी डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह को उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय से सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय अमानगंज पन्ना, प्राध्यापक डा. अनिल पाठक को उच्च शिक्षा उत्कृष्ट संस्थान भोपाल से ओएसडी उच्च शिक्षा विभाग मंंत्रालय, प्राध्यापक सुनील कुमार वाजपेयी को शासकीय महाविद्यालय कटनी से ओएसडी उच्च शिक्षा संचालनालय सतपुड़ा भवन भोपाल, ओएसडी आलोक वर्मा को उच्च शिक्षा संचालनालय सतपुड़ा भवन भोपाल से प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय बकतरा सीहोर और मनोज कुमार अग्निहोत्री को शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय भोपाल से ओएसडी उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button