ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

दोषियों की फांसी पर बोले केजरीवाल- संकल्प लें देश में दूसरी निर्भया न हो, 6 महीने में मिले सजा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आज से करीब 7 साल पहले कुछ दरिंदों ने निर्भया के साथ पहले वहशियाना तरीके से गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी लेकिन आज वह दिन है, जब हम सभी लोगों को संकल्प लेने की जरूरत है कि अब देश में दूसरी निर्भया नहीं होनी चाहिए। केजरीवाल ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि 7 साल से पूरा देश इस केस के खिलाफ न्याय की उम्मीद किए बैठा था। आज निर्भया के दोषियों को फांसी हुई है लेकिन उसे न्याय मिलने में 7 साल लग गए।

सिस्टम में बहुत सारी कमियां
उन्होंने यह देखा कि फांसी की सजा मिलने के बाद भी निर्भया के दोषियों ने पूरे सिस्टम को किस तरह गुमराह (सिस्टम के साथ खिलवाड़) किया और हर बार फांसी की तारीख घोषित होती थी, लेकिन उनकी पैंतरेबाजी के चलते स्थगित हो जाती थी। उन्होंने कहा कि देश के सिस्टम में बहुत सारी कमियां हैं, जो गलत काम करने वाले अपराधियों को प्रोत्साहन देती हैं कि वह जो मर्जी करे, वह करे, उसे कुछ नहीं होगा। उसके केस लटकते रहेंगे और सालों-साल चलते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि आज के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि देश में दूसरी निर्भया नहीं होने देंगे। इसके लिए सभी को अपने स्तर पर काम करने की जरूरत है।

6 महीने में हो फांसी
पुलिस का सिस्टम ठीक करने की जरूरत है क्योंकि जब कोई महिला पुलिस के पास जाती है, तो अक्सर उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता है। उसकी प्राथमिकी नहीं दर्ज की जाती है। पीड़िता को ही परेशान किया जाता है। इसे ठीक करने की जरूरत है। पुलिस की जांच प्रणाली को ठीक करने की जरूरत है, ताकि जल्द से जल्द जांच पूरी हो सके। न्यायिक व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है, ताकि अपराधी को सजा मिलने में सात-सात साल नहीं लगे। 6 महीने के अंदर मामला निस्तारित हो और दोषियों को फांसी हो सके। पूरी दिल्ली में जहां भी अंधेरा रहता है, वहां पर स्ट्रीट लाइट्स लग रही हैं। दिल्ली सरकार के बसों में मार्शल की नियुक्ति की गई है। हमारी सरकार के जो-जो काम हैं, हमें उसे करने की जरूरत है।”

Related Articles

Back to top button