ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में की थी पार्टी, बीजेपी नेता समेत 500 लोग थे शामिल

लखनऊ: लंदन से लौटी बॉलीवुड की मशूहर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिन्हें लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कुछ ही दिनों पहले वह लंदन से लौटी थीं. उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं. वहां उन्होंने डिनर पार्टी भी दी। खास बात ये है कि इस पार्टी में बीजेपी नेताओं समेत 500 से ज्यादा लोग शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि कनिका कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने बेबी डॉल मैं सोने जैसे मशहूर गाने को अपनी आवाज़ दी है।  इसके अलावा सिंगर ने चंद सिंगिंग रियलिटी शो को भी जज किया है। बता दें भारत सरकार की कोशिश के बीच भी कोरोना वायरस का दायरा फैलता जा रहा है। इसकी रोकथाम को लेकर देश में हर तरह से एहतियात बरता जा रहा है, लेकिन नए मरीजों की संख्या में इजाफा लगातार देखा जा रहा है। अबतक देश में कुल 195 मामले सामने आए हैं, जिनमें 163 भारतीय हैं, जबकि 32 विदेशी नागरिक हैं।

बॉलीवुड के सितारे भी इस गंभीर बीमारी से बचने की सलाह दे रहे हैं और एहतियातन खुद को आइसोलेट कर के रख रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में अपने पती आनंद आहूजा के साथ लंदन से वापस लौटी हैं। उनका कहना है कि लंदन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्क्रीनिंग के भी पूख्ता इंतजाम नहीं हैं।

बता दें कि हाल ही में लंदन से भारत आईं अभिनेत्री ने भारत में एअरपोर्ट पर हो रही स्क्रीनिंग को देखकर भारतीय अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि लंदन में अभी भी कोरोना से बचाव के पूरी तरह इंतजाम नहीं हो पाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत लौटते ही उन्हें एक फॉर्म भरने को दिया गया जिसमें उन्हें अपने बीते 25 दिनों का ब्यौरा देने के लिए कहा गया था।

Related Articles

Back to top button