ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
धार्मिक

वास्तु के अनुसार घर में लगाए फोटो फ्रेम, इस दिशा में लगाने से होगा फायदा

नई दिल्ली। घर में रखी हर वस्तु का रिश्ता वास्तु से होता है। वास्तु शास्त्र में घर में रखी हर वस्तु के बारे में बताया है। घर में हम तस्वीर लगाते हैं, वास्तु शास्त्र में उसके बारे में भी बताया गया है। वास्तु के नियमों के अनुसार ही तस्वीर लगानी चाहिए। कई लोग घर में कई सारे फोटो फ्रेम लगा लेते हैं। यह वास्तु दोष का कारण होता है, इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि घर में कितने फोटो फ्रेम लगाना चाहिए।

  • वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में ज्यादा फोटो फ्रेम नहीं लगाना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बन जाता है, इसलिए केवल 4 फोटो फ्रेम ही लगाएं। यह फोटो फ्रेम भी वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के हिसाब से ही लगाने चाहिए।
  • घर में 4 फोटो फ्रेम लगाने के नियम भी वास्तु शास्त्र में दिए गए हैं। आपको एक फोटो फ्रेम में परिवार की तस्वीर, एक में पितरों की तस्वीर, एक में भगवान या गुरू की तस्वीर लगानी चाहिए। वहीं चौथे फ्रेम में अपनी शादी की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करना ही शुभ माना गया है।
  • तस्वीर लगाते समय दिशा जरूर ध्यान दें। पितरों की तस्वीर को दक्षिण दिशा में ही लगाएं। भगवान की तस्वीर पूर्व दिशा की तरफ ही लगाएं। परिवार और शादी की तस्वीर को उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ लगा दें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button