ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
उत्तरप्रदेश

मुस्लिम परिवार ने पूजा कर अपनाया हिंदू धर्म, बोले- जल्द करेंगे राम मंदिर के दर्शन, इलाके में चर्चा

एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में महर्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन किया। वहीं, उत्तर प्रदेश के भदोही से खबर सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया है। जानकारी के मुताबिक, भदोही में एक मुस्लिम परिवार ने विंध्याचल में पूजा कर हिंदू धर्म अपना लिया। मुस्लिम से हिंदू बनने वाले परिवार के मुखिया ने कहा कि वो अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करेंगे। भाजपा नेताओं ने हिंदू धर्म अपनाने वाले परिवार को माल्यार्पण और भगवा अंगवस्त्र पहनाते हुए सम्मानित किया है।

दरअसल, पूरा मामला चौरी थाना क्षेत्र के दानू पट्टी का है। यहां मुस्लिम धर्म के हेला समाज से आने वाले छेदी और उनका परिवार बैंड-बाजा बजाने के साथ अन्य छोटे- मोटे काम करता है। इसी बीच छेदी शुक्रवार को अपने परिवार के सभी नौ लोगों को लेकर मिर्जापुर के विंध्याचल धाम गए। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की और हिंदू धर्म अपना लिया।

छेदी ने बताया कि वो पहले मुस्लिम थे और कभी-कभी नमाज भी पढ़ते थे, लेकिन अब हिंदू धर्म अपना लिए हैं। इसके लिए उन्होंने विंध्याचल धाम के दर्शन और पूजन किया है। उन्होंने कहा की स्वतंत्र भारत में उन्हें अधिकार है कि वह जहां चाहे जा सकते हैं। अयोध्या जाने को लेकर कहा कि हां जाएंगे, अगर दर्शन करने को मिलेगा, तो रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

भगवा अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित
छेदी के बेटो ने बताया कि जहां उनके पिता हैं, वही वो भी रहेंगे। छेदी के हिंदू धर्म में जाने से इलाके में इसकी जोर शोर से चर्चा है। जैसे ही यह जानकारी नेताओं को मिली, वो छेदी के घर पहुंच कर उनके पूरे परिवार का माल्यार्पण किया और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

जल्द ही नाम में भी करेंगे बदलाव
उधर, विंध्याचल में पूजा पाठ का एक फोटो सामने आया है, जिसमे मिर्जापुर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा इस परिवार को पूजा कराते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि छेदी के पांच बेटे हैं, जिनका नाम अनवर, सनवर, गुड्डू, बबलू और गब्बर है। वहीं उनके पांच पोते भी हैं, जिनका नाम शमशाद, अंसार, कैश, आरिफ और सलीम है। छेदी ने बताया है की वो नाम में भी बदलाव करेंगे।

Related Articles

Back to top button