ब्रेकिंग
Jobs in Jharkhand: मनरेगा भर्ती में देरी से परेशान उम्मीदवार, समाहरणालय पहुंचकर की नियुक्ति प्रक्रिय... Maiya Samman Yojana News: पाकुड़ में महिलाओं का फूटा गुस्सा; 2 महीने से राशि नहीं मिलने से परेशान, क... Ranchi Crime News: पुलिस का 'नाइट ऑपरेशन' शुरू; सुखदेवनगर में नकली शराब की भट्ठियां ध्वस्त, तस्कर फर... Dhanbad News: भीषण गर्मी में धधकते 5 अग्नि कुंडों के बीच तपस्या; संतोष बाबा की साधना बनी चर्चा का वि... Dhanbad Murder Case: दोस्त के साथ निकला था दिलशाद, अगले दिन मिली लाश; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में तैयारी तेज; मंदिर परिसर में बनेंगे 1300 लॉकर, जानें क्या ह... Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! 2 से 5 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारि... Fraud in Giridih: राधास्वामी संगठन पर लगा लाखों की ठगी का आरोप; वाहन और शिक्षा के नाम पर किया था वाद... Garhwa News: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से मचा हड़कंप; ग्रामीण की बहादुरी से बची ... Security Lapse in Punjab Jails: पंजाब की जेलों में अवैध सामान का सिलसिला जारी; फरीदकोट जेल में 6 कैद...
देश

सिलसिलेवार बम धमाकों का दोषी जलीस अंसारी मुंबई से गायब, पैरोल पर था बाहर

देशभर में कई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलों में दोषी और सजायाफ्ता डॉ. जलीस अंसारू गुरुवार सुबह से लापता है। आतंकी जलीत अंसारी पिछले महीने पैरोल पर अजमेर की जेल से बाहर आया था। उस पर 50 से ज्यादा सीरियल बम धमाके करने का भी आरोप है। वह मुंबई से लापता हुआ है।

शुक्रवार को आतंकी डॉ. जलीस अंसारी की पैरोल अवधि खत्म हो रही है और उसको अजमेर जेल पहुंचना है, लेकिन उससे पहले गुरुवार सुबह 5 से वह लापता है। वह अजमेर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। आतंकी जलीस अंसारी को अजमेर बम धमाका मामले में आजीवन कारावास
की सजा सुनाई गई थी।

50 सीरियल बम धमाकों के आरोपी आतंकी जलीस अंसारी के गायब होने की मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। जलीस अंसारी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़ा था। उसके गायब होने की जानकारी के बाद महाराष्ट्र एटीएस, मुंबई क्राइम ब्रांच समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

वहीं, जलीस अंसारी के इस तरह से लापता होने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र एटीएस, मुंबई क्राइम ब्रांच समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां जलीस अंसारी की खोज पड़ताल में जुट गई हैं। आतंकी जलीस अंसारी की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। हालांकि अभी तक सुरक्षा एजेंसियों को जलीस अंसारी का कोई सुराग नहीं मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button