देश
निर्भया केस: गृह मंत्रालय ने Reject की अर्जी, राष्ट्रपति के पास पहुंची दोषी मुकेश की दया याचिका

नई दिल्लीः निर्भया मामले के दोषियों में से एक की दया याचिका को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। एक अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति से सिफारिश की गई है कि वे इस दया याचिका को अस्वीकार कर दें। वहीं निर्भया की मां ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। निर्भया की मां ने कहा कि हम यहां पल-पल मर रहे हैं और इस मामले में राजनीति हो रही है।





