ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
मध्यप्रदेश

आज भी पेट्रोल पंपों पर भीड़, दूध की सप्लाई हुई प्रभावित, नहीं चले स्कूल वाहन

हिट एंड रन कानून के विरोध ट्रक और बस चालक कर रहे हड़ताल, बसें, आटो नहीं मिलने से परेशान हो रहे लोग।

आज भी पेट्रोल पंपों पर सुबह से लगी वाहनों की कतार।
  1. स्कूल और कालेज के वाहन भी नहीं चले।
  2. भोपाल में कुछ स्कूलों ने घोषित की छुट्टी।
  3. प्रशासन और पुलिस पंपों पर पहुंचा रहे हैं पेट्रोल टैंकर।

 भोपाल। हिट एंड रन कानून के विरोध में मध्य प्रदेश में ट्रक और बस चालकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इंदौर, भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में आज कालेज और स्कूल वाहन भी नहीं चले, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल में कुछ स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।

आज भी सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। हड़ताल कर रहे चालकों के अनुसार तीन दिनों तक यह हड़ताल रहेगी। ऐसे में गांवों और दूसरे शहरों से आने वाले सामान की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। दूध और किराना सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। प्रशासन और पुलिस पंपों पर पेट्रोल के टैंकर पहुंचा रहे हैं।

बच्चों को स्कूल भेजने परेशान हुए अभिभावक

यात्री बसों के साथ ही स्कूल-कालेज बस व वेन चालक भी हड़ताल के समर्थन में आ गए हैं। भोपाल में स्कूल-कालेज बस एसोसिएशन के सरवर भाई ने बताया कि मंगलवार को स्कूल बसों व वैन को भी नहीं चलाया जा रहा है। इसके चलते भोपाल के कुछ निजी स्कूलों में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी है। किसी स्कूल में 2 दिन तो किसी में एक दिन कक्षाएं नहीं लगेंगी। वहीं, कुछ स्कूलों ने स्वजनों को फोन पर संदेश भेजकर कहा कि वे खुद बच्चों को स्कूल लाएं और लेकर जाएं। इससे मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाने को लेकर अभिभावक परेशान होते नजर आए। जो स्कूल खुले हैं, उनमें बच्चों की उपस्थिति सामान्य दिनों की अपेक्षा कम नजर आई। बता दें कि अवकाश के बाद मंगलवार से स्कूल खुले हैं।

कैब, आटो के पहिये भी थमे

इधर कैब, आटो, आपे आटो, मैजिक वाहन सहित अन्य यात्री वाहनों के चालक भी मंगलवार से हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ना तय है।

 

यह है हड़ताल की वजह

हड़ताल की वजह नए प्रविधान का विरोध है। नए प्रविधान में सड़क दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार होकर बच नहीं सकता। प्रविधान के मुताबिक वाहन चालक को पुलिस को सूचना देनी होगी। यदि सूचना नहीं दी और बाद में पकड़े गए तो 10 वर्ष का कारावास और सात लाख रुपये का अर्थदंड भी देना होगा।

आइपीसी की धारा 104 के तहत लापरवाही से मौत या फिर जल्दबाजी से हुई मौत के अपराध में पहले दो वर्ष की सजा या जुर्माना या फिर दोनों का प्रविधान था।

बता दें कि जब चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते समय किसी व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य या संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है और फरार हो जाता है तो हिट एंड रन का केस दर्ज होता है ।

Related Articles

Back to top button