ब्रेकिंग
Nasha Mukt Bharat Abhiyan: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों च... Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री ... Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से य... Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गं... Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक ... Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-... Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्...
झारखण्ड

दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, जंगल से बरामद शव

गुमला: जिला के सदर थाना क्षेत्र के कोटेंगसेरा गांव से 2 जनवरी को 36 वर्षीय बुधराम तिर्की गायब हो गया था. उसका शव सिसई के मुकुंदा गांव के सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से बरामद किया गया है. युवक के शव को सिसई थाना के एसआई अरुण कुमार सिंह ने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गए.

2 जनवरी से लापता था युवक

मृतक के भाई सुरेश तिर्की ने पुलिस को बताया कि भाभी रांथी देवी, पुत्र और भैया बुधराम तिर्की तीनों ओझा भगत के पास जाने की बात कह कर 2 जनवरी को एक साथ निकले थे. मगर शाम में केवल भाभी बच्चे के साथ लौट कर घर आ गईं. उनसे जब भाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोल मटोल जवाब दिया. कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसको पुलिस को सौंप दिया गया.

जंगल से बरामद किया गया शव

उसके बाद भाई की खोजबीन शुरू कर दी गई और गुमला थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. इसी खोजबीन में जंगल में शव होने की बात पता चली. जिसके बाद बुधराम तिर्की का शव बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी और एक आरोपी सीताराम उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस हत्याकांड में दो और अपराधी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है.

मृतक सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था

बुधराम की पत्नी ने बताया कि उसने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक के दो छोटे बच्चे हैं. बुधराम गुमला टैक्टाइल में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.

शव को बरामद कर लिया गया है और हत्या की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगाः सुरेश प्रसाद यादव, डीपीओ.

Related Articles

Back to top button