ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
झारखण्ड

जमशेदपुर में बस की चपेट में आने से लड़की की मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक लड़की की मौत हो गई है. हादसे में एक बच्ची घायल हो गई है. मामले में परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया की बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतका की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा सुभाष टोला निवासी 16 वर्षीय अंजलि कुमारी और घायल उसकी चचेरी बहन निधि कुमारी के रूप में हुई. हादसे में घायल बच्ची को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है.

हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

आक्रोशित लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया. जानकारी के मुताबिक एक बस सड़क किनारे खड़ी थी. बस चालक हैंडब्रेक लगाकर चाय पीने चला गया था. अचानक बस का हैंडब्रेक फेल हो गया और बस ने पीछे की ओर लुढ़कते हुए पास में खड़ी स्कूटी को चपेट में ले लिया. स्कूटी पर सवार लड़की बस के नीचे दब गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि बस के लुढ़कने के कारण हादसा हुआ है. जिसमें एक लड़की की घटना स्थल पर मौत हो गई है, जबकि लड़की के साथ मौजूद एक बच्ची घायल हुई है. जिसका इलाज जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है. बस मालिक को थाना बुलाया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button