ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे आज, राजकोट में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

राजकोट: पहले वनडे में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने का फैसला गलत साबित होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में अपने नियमित क्रम तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे। आस्ट्रेलिया ने मुंबई में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1- 0 की बढत बना ली है। डेविड वार्नर और आरोन फिंच ने उस मैच में शतक जमाए थे। फार्म में चल रहे तीनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल को टीम में जगह देने के लिए कोहली बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरे लेकिन नाकाम रहे।

विकेटकीपिंग में राहुल के प्रदर्शन पर सबकी नजरें
सलामी बल्लेबाज धवन ने बाद में कहा कि टीम प्रबंधन के कहने पर वह किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार हैं और कोहली को तीसरे नंबर पर ही उतरना चाहिए। ऋषभ पंत के बाहर होने से दूसरे मैच में राहुल ही विकेटकीपिंग करेंगे। पिछले मैच की तरह रोहित और धवन पारी का आगाज कर सकते हैं। धवन ने 91 गेंद में 74 रन की पारी खेली थी। चौथे नंबर के लिए राहुल और श्रेयस अय्यर में से एक का चयन होगा चूंकि अय्यर पिछले मैच में नहीं चल सके। पंत की गैर मौजूदगी में कर्नाटक के मनीष पांडे को जगह मिल सकती है जिसने पुणे में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। यह भी देखना होगा कि अनुभवी केदार जाधव और युवा शिवम दुबे में से किसे जगह मिलती है।

क्या बल्लेबाजी क्रम में कोहली फिर से करेंगें बदलाव 
आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने रोहित पहले मैच में नहीं चल पाए लेकिन उन्हें और कोहली को ज्यादा देर रोके रख पाना संभव नहीं है। कोहली भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी से एक शतक पीछे हैं। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाज वानखेड़े पर नहीं चल सके। उनका इरादा अब शानदार वापसी का होगा। देखना यह भी है कि नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर में से किसे मौका मिलता है। रविंद्र जडेजा का खेलना तय है लिहाजा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से एक ही स्पिनर को जगह मिलेगी। दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई टीम के हौसले पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद बुलंद है। फिंच और वार्नर उस फार्म को कायम रखना चाहेंगे। मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एश्टोन टर्नर और एलेक्स कारे जैसे शानदार खिलाड़ी हैं।
दोनो टीमें इस प्रकार है…..

भारत: रोहित, धवन,  विराट कोहली, केएल राहुल, अय्यर, मनीष पांडे / केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर / नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह…..

आस्ट्रेलिया: आरोन फिंच, डेविड वार्नर, लेबुस्चग्ने, स्टीव स्मिथ, एशटन टर्नर, एलेक्स कैरी, एश्टन अगर, पैट्रिक कमिंस, मिशेल स्टार्क, रिचर्डसन, ज़म्पा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button