ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

नाम काटने से पहले साढ़े पांच लाख अनुपस्थित मतदाताओं का होगा सत्यापन

छह जनवरी से चलने वाले विशेष पुनरीक्षण अभियान में घर-घर संपर्क किया जाएगा। जो मतदाता बताए गए पते पर नहीं पाए जाता है तो उनके नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।

  1. विधानसभा चुनाव के समय घर-घर संपर्क अभियान के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे
  2. छह जनवरी से चलेगा मतदाता सूची को अद्यतन करने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
  3. सूची को अंतिम रूप देने से पहले मतदाताओं का सत्यापन कर नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

 राज्‍य ब्‍यूरो, भोपाल। मध्‍य प्रदेश में छह जनवरी से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में नाम काटने से पहले उन साढ़े पांच लाख मतदाताओं का सत्यापन होगा, जो घर-घर संपर्क अभियान में अनुपस्थित पाए गए थे। बूथ लेवल आफिसर घर-घर जाएंगे और मतदाताओं की स्थिति पता करेंगे। इसके बाद नोटिस जारी कर नाम कटाने की कार्रवाई की जाएगी। 22 जनवरी तक नाम काटने, जाेड़ने और संशोधन के लिए आवेदन लिए जाएंगे और फिर इनका निराकरण आठ फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

घर-घर संपर्क अभियान चला था

विधानसभा चुनाव के समय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया था। मतदाता पर्ची के वितरण के लिए भी बूथ लेवल आफिसर घर-घर गए थे। इस दौरान जो मतदाता घर पर नहीं पाए गए या वहां से कहीं और रहने चले गए, उनकी अलग सूची बनाई गई थी। तब तो उनके नाम सूची से नहीं हटाए गए पर अब लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पहले ऐसे मतदाताओं का सत्यापन कर नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

छह जनवरी से विशेष पुनरीक्षण अभियान

इसके लिए छह जनवरी से चलने वाले विशेष पुनरीक्षण अभियान में घर-घर संपर्क किया जाएगा। जो मतदाता बताए गए पते पर नहीं पाए जाता है तो उनके नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। नोटिस देकर उनके नाम हटाए जाएंगे। यदि कोई स्थानांतरित हो गया है तो उसका नाम जहां वह रह रहा है, वहां की सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि वे लंबित आवेदनों का निराकरण छह जनवरी से पहले कर लें और फिर अभियान के दौरान जो आवेदन प्राप्त हों, उनका समयसीमा में निराकरण कर निर्णय लें।

मतदान केंद्र बढ़ाने के भी मांगे प्रस्ताव

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदान केंद्र बढ़ाने के संबंध में भी जिलों से प्रस्ताव मांगे हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव के समय मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहायक मतदान केंद्र बनाए गए थे। अब इन्हें अलग से मतदान केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही मतदाता को मतदान के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूर न जाना पड़े, इसका भी परीक्षण कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button