ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

सर्दियों में वर्कआउट जरूरी, आहार, से लेकर पहनावे पर भी गौर करें

 सर्दियों का मौसम आते ही शरीर में कई परिवर्तन होने लगते हैं। व्यायाम के नाम पर हम आलस से भर जाते हैं, आहार में भी अनियमितता के चलते शरीर भी फैटी हो जाता है।

 ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। सर्दियों का मौसम आते ही शरीर में कई परिवर्तन होने लगते हैं। व्यायाम के नाम पर हम आलस से भर जाते हैं, आहार में भी अनियमितता के चलते शरीर भी फैटी हो जाता है। शरीर के मूवमेंट से लेकर वजन तक सभी कुछ प्रभावित होने लगता है। ऐसे में जिम और वर्कआउट करने वालों के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यानि कुछ लोग जो वर्कआउट को सिर्फ सर्दी के कारण छोड़ देते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। साथ ही वर्कआउट करते समय अपने आहार और पहनावे का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए हमने शहर के जिम ट्रेनर और आहार विशेषज्ञ से जाना कि सर्दियों में किस प्रकार का व्यायाम और आहार शरीर के लिए लाभदायक है।

पहनावे में भी सावधानी

सर्दी के मौसम में व्यायाम के लिए भी हमें पहनावे का ध्यान रखना चाहिए। वर्कआउट के समय हमारा शरीर गर्म हो जाता है, इसलिए ऐसे में हमारा पहनावा सटीक होना चाहिए। जिम में व्यायाम के लिए जाते समय इनलाइन से आउटलाइन तक हमें अपने कपड़ों पर ध्यान देना चाहिए। यानि जिम आते-जाते समय सिर अच्छी तरह से ढका होना चाहिए, वहीं जिम में पहुंच कर ही जैकेट आदि उतारें और व्यायाम के बाद जिम से निकलने से पहले अपनी जैकेट, कैप आदि पहनकर ही बाहर निकलें। वर्कआउट के दौरान उन कपडों को पहनें जिससे शरीर आसानी से वर्कआउट कर सके।

जरूरी है वर्क आउट

सिटी सेंटर में जिम संचालक लोकेंद्र हाडा बताते हैं कि कुछ लोग सर्दियां शुरू होने पर जिम में वर्कआउट करना बंद कर देते हैं। जब सर्दियां खत्म होने लगती हैं, तब फिर से वर्कआउट शुरू कर देते हैं, लेकिन अगर आप जिम जाते रहे हैं तो वर्कआउट पूरी तरह बंद करना बिल्कुल सही नहीं है। इसका सीधा असर आपके शरीर पर पड़ता है। सर्द मौसम में कैलरी बढ़ने लगती है और आप फैटी होने लगते हैं, इसलिए हमें अपने व्यायाम में रनिंग, वेट ट्रेनिंग और खास तौर पर कार्डियो को शामिल करना चाहिए। आहार का रखें ध्यान: आहार विशेषज्ञ प्रिया श्रीवास्तव बताती हैं कि सर्दियों में अपने आहार में सूप जरूर शामिल करें। वहीं जिम करते हैं तो व्यायाम करने के बाद जूस पी सकते हैं तथा प्रोटीन से भरपूर डाइट ले सकते हैं। जिम के तुरंत बाद कुछ भी ठंडा न खाएं पिएं। सर्दियों में आपको कम प्यास लग सकती है पर इसका मतलब ये नहीं कि आप पानी न पिएं। पानी न पीने से शरीर में डिहाईड्रेशन हो सकता है। इसके साथ जिम सेशन को प्रभावित कर सकता है व चोट के जोखिम को बढ़ा सकता है।

Related Articles

Back to top button